Yamaha Mt 15 New : दोस्तो, अगर तुम भी bike लेने का प्लान बना रहे हो तो यह खबर आपके लिए ही है, आज के समय में जब हम स्पोर्ट्स बाइक्स की बात करते हैं, तो युवाओं के दिमाग में सबसे पहला नाम Yamaha MT 15 का आता है। यामाहा ने अपनी ‘MT’ (Masters of Torque) सीरीज से जो पहचान बनाई है, उसे इस नए मॉडल ने एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। अगर आप एक ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो दिखने में कातिलाना हो और चलाने में मक्खन, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इसे एक बार पूरा अवश्य पढ़े
लुक्स और डिजाइन: पहली नज़र वाला प्यार

दोस्तो आजकल लोग बाइक को फैशन और ग्लैमर का साधन समझ बैठे है, तो ऐसे में बाइक कंपनी भी अपनी मोटरसाइकिल को प्रीमियम लुक में डिजाइन करने लगी है। Yamaha MT 15 की सबसे बड़ी ताकत इसका लुक है। इसे ‘डार्क वॉरियर’ कहा जाता है, और इसका मस्कुलर टैंक और रोबोटिक हेडलाइट डिजाइन इसे भीड़ से अलग खड़ा करता है। इसकी प्रीमियम फिनिशिंग और स्लीक बॉडी ग्राफिक्स इसे एक महंगी सुपरबाइक जैसा फील देते हैं। चाहे आप कॉलेज जा रहे हों या ऑफिस, इस बाइक पर सबकी नज़रें टिकटी ही है। यामाहा ने इसके कलर ऑप्शन्स में भी काफी बदलाव लाने की कोशिश की है, जो आज की जनरेशन की पसंद को ध्यान में रखकर चुने गए हैं।
Yamaha Mt 15 New इंजन की ताकत: छोटा पैकेट, बड़ा धमाका
साथियों अब बात इंजन की करें तो इसे ताकतवर और high स्पीड में दौड़ाने के लिए काफी जड़ा पावर जनरेट जाने बाला इंजन दिया है, yamaha MT 15 New bike में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व इंजन दिया गया है। सुनने में 155cc आपको कम लगे, लेकिन इसका VVA (Variable Valve Actuation) फीचर इसे असली पावर देता है। यह बाइक चाहे आप कम स्पीड पर हों या हाई स्पीड पर, इंजन हमेशा रिस्पॉन्सिव रहे। यह इंजन लगभग 18.4 PS की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो शहर की ट्रैफिक और हाईवे, दोनों के लिए काफी है।
इंजन तो पावरफुल है ही, लेकिन Yamaha MT-15 की टॉप स्पीड की बात करें, तो यह अपनी 155cc की कैपेसिटी के हिसाब से काफी चौंकाने वाले नतीजे देती है। अगर आप इसे एक खाली स्ट्रेच या हाईवे पर खींचते हैं, तो इसकी परफॉरमेंस कुछ इस तरह रहती है: इसकी असली टॉप स्पीड 130 km/h से 145 km/h के बीच रहती है।
Yamaha Mt 15 New Bike सेफ्टी फीचर्स
बाइक चलाने से पहले इसकी सुरक्षा पर पूरा ध्यान देना जरूरी है, सड़क पर सुरक्षा सबसे पहले आती है। नई MT 15 में Dual Channel ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो अचानक ब्रेक मारने पर बाइक को फिसलने से बचाते हैं। इसके अलावा, इसमें ‘असिस्ट और स्लिपर क्लच’ दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग बहुत स्मूथ हो जाती है। इसमें गड्ढों वाले रास्तों के लिए इसमें आगे की तरफ ‘अपसाइड डाउन (USD) फोर्क्स’ दिए गए हैं, जो न केवल बाइक के लुक को बढ़ाते हैं, बल्कि हैंडलिंग को भी जबरदस्त बनाते हैं। और कंफर्ट भी देते है।
Yamaha Mt 15 New स्मार्ट फीचर्स
दोस्तो आजकल समय पूरी तरह डिजिटल होता जा रहा है, तो ऐसे में बाइक में नए जमाने के हिसाब से सिर्फ बाइक चलाना काफी नहीं है, बाइक का स्मार्ट होना भी ज़रूरी है। यामाहा mt 15 बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल मीटर कंसोल मिलता है। इसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं, जिसके बाद कॉल अलर्ट, एसएमएस और ईमेल के नोटिफिकेशंस सीधे आपके मीटर पर दिखने लगते हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो अक्सर लंबी राइड पर रहते हैं
निष्कर्ष
Yamaha MT 15 New न सिर्फ एक बाइक है, बल्कि एक स्टेटमेंट है। यह उन लोगों के लिए है जो परफॉरमेंस से समझौता नहीं करना चाहते और जिन्हें सड़कों पर अपनी एक अलग पहचान बनानी है। दमदार इंजन, प्रीमियम लुक्स और 56km का शानदार माइलेज इसे अपनी कैटेगरी में “किंग” बनाता है।